अभिनेत्री कंकना घोष की शॉर्ट फिल्म “ल्यूनार विच” का भव्य स्क्रीनिंग

मुम्बई.  मुख्य अभिनेत्री डॉ Kankana Ghosh और अक्षय आलोक स्टारर शॉर्ट फिल्म “ल्यूनार विच” Lunar Witch की स्पेशल स्क्रीनिंग मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में रखी गई जहां फिल्म से जुड़ी पूरी टीम उपस्थित रही. कई मेहमान और मीडिया की भी भारी संख्या यहां मौजूद रही. सभी ने फिल्म को सराहा और कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की.

फिल्म के निर्देशक गौरव भट्ट, लेखक शुभम चौधरी और ईपी मनीष सिन्हा ने भी यहां अपने अनुभव साझा किए. के जी फिल्म्स के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म “ल्यूनार विच” हंगामा ओटी टी पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म की स्क्रीनिंग को स्पांसर किया था काव्या Brew ने.

Kankana Ghosh न सिर्फ डॉक्टर और वकील हैं बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर, एक्ट्रेस और सिंगर भी हैं. चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम शुरू करने वाली मुख्य अभिनेत्री डॉ kankana घोष ने कहा कि मैं फिल्म से जुड़ी पूरी टीम का शुक्रिया अदा करती हूँ. मेरे कोच और को-ऐक्टर अक्षय आलोक का विशेष आभार. निर्देशक गौरव भट्ट का आइडिया था इसमें अक्षय को कास्ट करना. इपी मनीष जी का आभार. फिल्म की स्टोरी बहुत intense है. एक फिल्म एक इंसान से नहीं बनती बल्कि ये टीम वर्क होता है. इस 9 मिनट की फिल्म को बनाने और रिलीज करने का अनुभव सीखा. मैंने बचपन मे सबको बोल दिया था कि मैं प्रोड्यूसर बनूँगी और आज मैंने वह कर दिखाया. ये फीचर फिल्म के लिए स्क्रिप्ट लिखी गई थी लेकिन इसे शॉर्ट फिल्म बनाई गई. काफी दोस्तों ने प्रीमियर पे सहयोग दिया जिनमें विजय जी, स्वाति, आशीष जी, भावेश, प्रभात, मोनिका के नाम उल्लेखनीय है.

फिल्म के हीरो अक्षय आलोक ने कहा कि इसकी स्टोरी काफी यूनिक है. Kankana ने बहुत intensity के साथ ये किरदार निभाया है.

फिल्म निर्देशक गौरव भट्ट ने कहा कि अब भी मैं बहुत नर्वस हूं. Kankana ने बहुत अच्छा काम किया है.  Kankana ने इसे प्रोड्यूस किया और हंगामा पे रिलीज भी करवाया.

Dr Kankana Ghosh और अक्षय आलोक स्टारर शॉर्ट फिल्म “ल्यूनार विच” Lunar Witch की स्पेशल स्क्रीनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *